नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर यानी कि कल गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर
लगातार 12 साल पूरा कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 'विकास के गुजरात मॉडल'
को भुनाने में कामयाबी पाई ही, 2014 के आम चुनावों के लिए बीजेपी के पीएम
पद के उम्मीदवार बनने में भी सफल हुए.मोदी ने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी. उनसे पहले केशुभाई पटेल राज्य के मुखिया थे. मुख्यमंत्री बनने के बाद से मोदी लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर विपक्ष को एक तरीके से हाशिए पर धकेल चुके हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए 63 साल के मोदी को पिछले महीने बीजेपी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया.
No comments:
Post a Comment