Thursday, 17 October 2013

अनोखा संयोग: विराट कोहली की 'स्वीट सिक्सटीन'

कभी-कभी ऐसा संयोग होता है जिसके बारे में कल्पना करना संभव नहीं होता। ऐसा ही कुछ संयोग विराट कोहली के साथ हुआ।

कोहली ने बुधवार को जयपुर में हुए दूसरे वनडे मुकाबले में महज 52 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह शतक किसी भारतीय द्वारा जड़ा गया सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड भी बन गया।

यह उनके वनडे करियर का यह 16वां शतक है। विराट कोहली ने 115 मैचों की 110 पारियों में 16वां शतक लगाया है। जबकि उनके खाते में 25 अर्धशतक भी हैं।

टीम इंडिया के उपकप्तान के लिए 16वां शब्द बेहद खास है क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड इजाबेल लीटे ने कुछ समय पूर्व 16 (‌सिक्सटीन) नाम की हिंदी फिल्‍म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

ब्राजील की रहने वाली इजाबेल लीटे एक मॉडल ह‌ैं और वह अपना अपना करियर बनाने के लिए भारत (खासकर मुंबई) में रह रही हैं। कई कंपनियों के लिए विज्ञापन कर चुकीं इजाबेल की पहली फिल्म थी ‌सिक्सटीन।

यह फिल्म सिक्सटीन अपने बोल्ड अंदाज के लिए चर्चित भी रही।

कोहली के पास अब डबल सिक्सटीन है और उम्मीद है कि वो इसका लुत्फ उठाएंगे।

No comments:

Post a Comment