फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन में कस्टमर्स को तलाश होती है शानदार ऑफर और नए प्रोडक्टस की, तो मन्युफेक्चर्स की भी ये ही कोशिश रहती है कि वे इस सीजन में अपने शानदार प्रोडक्ट को बाजार में उतारें।
कार और बाइक कंपनियों के लिए ये मौसम काफी अच्छा होता है। इसलिए बजाज बाइक कंपनी ने भी इसकी तैयारी कर ली है।
अगर आप बजाज पल्सर 375 के इंतजार में थे तो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। शानदार लुक और डिजाइन वाली ये सपोर्ट्स बाइक जल्द ही देश्ा की सड़कों पर दौड़ती नजर जाएगी।
बजाज ऑटो अपनी इस हाई-एंड बाइक को दीवाली के फेस्टिव सीजन में लांच करने की तैयारी में।
जल्द आ रही है सुजुकी की ये दमदार बाइक
पहले से बाजार में मौजूद पल्सर की तुलना में नई पल्सर 375 की कीमत ज्यादार होगी। साथ ही, कंपनी ने इसमें काफी सारे नए फीचर्स भी शामिल किए हैं।
इसकी कीमत शुरुआती कीमत 1.70 लाख रुपए होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
एक साइकिल जो दे रही है बाइक को टक्कर
कंपनी ने इसमें 390 सीसी का इंजन इस्तेमाल किया है जो 40 पीएस का पॉवर देता है। इसके अलावा यह टेलीस्कॉपिक सस्पेंसन, फ्रंट एण्ड रीयर डिस्क ब्रेक, प्रोजेक्ट हेडलेम्प, एबीएस वगैराह फीचर्स भी मौजूद हैं।

No comments:
Post a Comment