Thursday, 17 October 2013

क्या आपको पता है टीम इंडिया का ये अनोखा रिकॉर्ड?

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जयपुर में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अपने एक विश्व रिकॉर्ड में और सुधार किया है।

भारत के नाम वनडे क्रिकेट में 300 सौ या 300 से अधिक के लक्ष्य को सबसे ज्यादा बार सफलतापूर्वक हासिल करने का रिकॉर्ड है।

वनडे क्रिकेट में अब तक 46 बार 300 सौ या उससे ज्यादा का लक्ष्य मिला है। जिसमें भारत ने रिकॉर्ड 14 बार यह लक्ष्य हासिल किया है। भारत इस रिकॉर्ड में अन्य टीमों से काफी आगे है।

टीम इंडिया की रिकॉर्ड 14 जीत के बाद इस मामले में दूसरे स्‍थान पर श्रीलंका की टीम है जिसने सात बार यह कारनामा किया है।

श्रीलंका के बाद इस फेहरिस्त में पाकिस्तान (5) है जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खाते में 4-4 जीत दर्ज है।

वहीं न्यूजीलैंड ने तीन बार 300 सौ या 300 से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल किया है।

10 में से पांच में हारा ऑस्ट्रेलिया

दूसरी ओर, वनडे मैच में 10 सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद मैच गंवाने का ‌रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में शीर्ष 10 में सात बार बड़ा लक्ष्य दिया, लेकिन विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद उसे पांच में हार मिली।

सिर्फ दो ही मुकाबले में कंगारू टीम जीत दर्ज करा पाई। वनडे में 438 का सबसे बड़ा लक्ष्य देने के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा था।

No comments:

Post a Comment