केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सरहद पर संघर्ष विराम के लगातार
उल्लंघनों के बीच आज कहा कि पाकिस्तान को उसकी करतूतों का माकूल जवाब दिया
जाएगा।
शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका मंत्रालय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा कर रहा है।
उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है।
साथ ही सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी का उसे माकूल जवाब दिया जाएगा।
गौरतलब है कि शिंदे ने पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से संघर्ष विराम के लगातार उल्लंघन से पैदा स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जम्मू का दौरा किया था।
इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से उकसावे की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शिंदे के इस दौरे के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू इलाके में अर्निया, अखनूर और रणवीर सिंह पुरा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर पिछली रात भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी।
इस गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान मारा गया और सात घायल हो गए थे। इस बीच गृह राज्यमंत्री आर पी एन सिंह ने सीमा सुरक्षा बल के जवान की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत जरूरी कार्रवाई करेगा।
इस साल अब तक पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की 200 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की 117 घटनाएं हुई थीं।

No comments:
Post a Comment