Saturday, 2 November 2013

प्रॉपर्टी को लेकर भिड़े बॉलीवुड के ये पिता-पुत्री

बॉलीवुड में एक पिता-पुत्री का हाईप्रोफाइल ‌विवाद अब खुलकर लोगों के सामने आ गया है। मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है।

कबीर बेदी और पूजा बेदी के रिश्तों की कड़वाहट यूं तो किसी से छिपी नहीं है। इन दोनों के बीच मनमुटाव लंबे समय से जारी है।

लेकिन पहली बार दोनों के मतभेद जगजाहिर हो गए हैं। जुहू स्थित एक फ्लैट को लेकर दोनों आमने-सामने आ गए हैं। जुहू स्थित इस फ्लैट पर दोनों अपना मालिकाना हक बता रहे हैं।

पहले कबीर बेदी ने ये बात कही थी और फ्लैट को बेचने की कोशिश भी की थी लेकिन पूजा बेदी ने साफ कह दिया है कि ये फ्लैट उन्होंने खुद खरीदा है और ये उनके ही नाम रजिस्टर्ड है।

गौरतलब है कि पूजा ने लंबे समय से कबीर बेदी से संबंध विच्छेद कर रखे हैं और वह अपने पिता से कोई वास्‍ता नहीं रखे जाने की बात भी कह रही हैं।

No comments:

Post a Comment