Monday, 14 October 2013

संजय दत्त की छुट्टी 14 दिन और बढ़ी

फिल्म अभिनेता संजय दत्त को जेल से 14 दिन की छुट्टी और मिल गई है। संजय दत्त ने खराब सेहत का हवाला देकर पैरोल बढ़ाने की अपील की थी। संजय दत्त की पहले की पैरोल अवधि 15 अक्टूबर को खत्म हो रही थी।

पिछली 1 अक्टूबर को संजय दत्त 14 दिन के लिए जेल से रिहा हुए थे। रिहा होने के बाद वह पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गए थे।

संजय दत्त पर गैर कानूनी ढंग से हथियार रखने के कारण पांच वर्ष की सजा हुई है। वह पिछले 22 मई से जेल में बंद हैं।

No comments:

Post a Comment