Monday, 14 October 2013

यूपी: इस वेबपोर्टल से मिलेगी 70 लाख को नौकरी

जल्द ही प्रदेश के सेवायोजन कार्यालय अपने यहां पंजीकृत अभ्यर्थियों को वेबपोर्टल के माध्यम से नौकरी दिलाएंगे। राज्य सरकार के सेवायोजन विभाग की योजना के तहत जल्द ही इस वेब पोर्टल का उद्घाटन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार इसी माह के अंत तक इस वेबपोर्टल का काम पूरा हो जाएगा। इस पोर्टल का लाभ लखनऊ के लगभग सवा दो लाख और पूरे प्रदेश के लगभग 70 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगा।

सेवायोजन कार्यालय अपने यहां पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने के लिए विभिन्न कंपनियों को बुलाता है। यह कंपनियां कार्यालय में साक्षात्कार करके अपनी जरूरत के हिसाब से अभ्यर्थियों का प्लेसमेंट करती हैं।

पढ़ें-1700 पदों पर होगी तत्काल भर्ती

लेकिन इसमें एक समस्या यह आती है कि आने वाली कंपनी को यह नहीं पता होता कि उसे जिस पद पर भर्ती करनी है उसके लिए उसे सेवायोजन कार्यालय में कितने उपयुक्त अभ्यर्थी मिल सकते हैं।

अभी जो व्यवस्था है उसमें अभ्यर्थी को सिर्फ उन्हीं कंपनियों में भर्ती की जानकारी मिल पाती है जो सेवायोजन कार्यालय में आती हैं।

बाकी कंपनियों के लिए अभ्यर्थियों को दूसरी वेबसाइट का प्रयोग करना पड़ता है। लेकिन सेवायोजन कार्यालय का अपना वेबपोर्टल होने पर पंजीकृत अभ्यर्थी उन सभी कंपनियों की जानकारी आसानी से ले सकेगा जो कि उसके यहां रजिस्टर होंगी।

पढ़ें-माइक्रोसॉफ्ट के ट्रेनिंग सेंटर में लीजिए जनवरी से ट्रे‌निंग!

वर्तमान में केवल वही कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं जो सेवायोजन कार्यालय से आसानी से संपर्क स्थापित कर पाती हैं। सूत्रों के अनुसार नई व्यवस्था में प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ेगी।

क्योंकि वेबसाइट आसानी से कहीं भी देखी की जा सकेगी। ऐसे में अन्य राज्यों में स्थित कंपनियां लखनऊ या उत्तर प्रदेश के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में रजिस्टर अभ्यर्थियों का सीवी देख सकेंगी।

इससे उनके लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से संपर्क करना आसान होगा। कंपनियों की संख्या के साथ ही अभ्यर्थियों के लिए प्लेसमेंट के अवसर भी बढ़ेंगे।

पढ़ें-कोर्ट के एक फैसले से खुली दो हजार नौकरियां

सूत्रों के अनुसार जो अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में अपना पंजीकरण कराएगा उसे एक यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। इसकी सहायता से वह खुद इस वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकेगा।

वेबसाइट पर अभ्यर्थी के अलावा विभिन्न कंपनियां भी खुद को रजिस्टर कर सकेंगी। इसके बाद जब किसी कंपनी को भर्ती करनी होगी तो वह वेब पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों का डाटा देखकर साक्षात्कार के लिए सेवायोजन कार्यालय से संपर्क करेगी।

सूत्रों ने बताया कि यह वेब पोर्टल लगभग तैयार है। 10-15 दिन में इसका डिमॉन्सट्रेशन सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों के समक्ष किया जाएगा। वहीं इस पोर्टल की खासियतों, सुविधाओं और इससे संबंधित अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

पढ़ें-शिक्षा विभाग में होगी बाबुओं की भर्ती

कई बार ऐसा होता है कि सेवायोजन कार्यालय को किसी कंपनी के आने की जानकारी 3-4 दिन पहले ही हो पाती है। सेवायोजन कार्यालय पंजीकृत अभ्यर्थियों तक इसकी सूचना पहुंचाने के लिए समाचार पत्र का सहारा लेते हैं।

लेकिन में सभी अभ्यर्थियों तक इसकी जानकारी नहीं पहुंच पाती। वेबसाइट शुरू होने के बाद सारी जानकारी इसमें अपलोड कर दी जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को उसकी ई-मेल से भी सूचना देने की योजना है।

भविष्य में अभ्यर्थियों को एसएमएस से भी सूचना देने की भी व्यवस्था की जा सकती है। ऐसे में भले दो दिन पहले ही किसी कंपनी के आने की जानकारी हो लेकिन वह सभी अभ्यर्थियों तक आसानी से पहुंचाई जा सकेगी।

No comments:

Post a Comment