Sunday, 13 October 2013

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

सात वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 72 रन से हरा दिया।

305 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरी भारतीय टीम 49.4 ओवर में 232 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे अधिक 61 रन बनाए।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके। महेंद्र सिंह धोनी (19) और रवींद्र जडेजा (11) सस्ते में आउट हो गए।

पिछले टी-20 मैच के हीरो युवराज सिंह कुछ खास नहीं कर सके और महज 7 रन बनाकर जॉनसन का शिकार बने।

सुरेश रैना ने 45 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली। शिखर धवन (7) ने भी निराश किया। हालांकि रोहित शर्मा ने जरूर 42 रनों की पारी खेली।

शिखर धवन आज बिल्कुल लय में नहीं दिखे। उन्होंने 17 गेंदों का सामना किया और महज 7 रन बनाए।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए।

जॉर्ज बैली ने 85 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं जे मैक्सवेल ने 23 गेंदों पर 31 रनों की तेज पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका रवींद्र जडेजा ने दिया। जडेजा को ह्यूज को 47 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद शेन वाट्सन (2) भी कुछ खास नहीं कर सके और युवराज सिंह का शिकार बने।

एरोन फिंच (72) ने फिर शानदार बल्लेबाजी की। फिंच ने इस पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं वोग्स 7 रन बनाकर रनआउट हो गए।

टीम इंडिया की ओर से युवराज सिंह और आर अश्विन ने दो-दो विकेट झटके। विनय कुमार, रवींद्र जडेजा और इशांत शर्मा के खाते में एक-एक विकेट गए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारतीय टीमः रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, आर अ‌श्विन, भुवनेश्वर कुमा, विनय कुमार, इशांत शर्मा।

ऑस्ट्रेलियाई टीमः
शेन वाट्सन, फिलिप ह्यूज, जॉर्ज बैली, एरोन फिंच, एसी वोग्स, जे मैक्सवेल, ब्रैड हैडिन, जेपी फॉकनर, मिशेल जॉनसन, सीजे माइके, एक्सजे डोहार्टी।

No comments:

Post a Comment