Monday, 14 October 2013

फॉक्सवैगन ने उतारा वेंटो टीएसआई मॉडल, कुछ तो खास है इसमें

फेस्टिव सीजन है तो जाहिर सी बात है, बाजारों में शौनक दिखाई देगी। कार और बाइक के शोरूम पर चमक दिखाई दे रही है।

कंपनियां जल्दी-जल्दी अपने मॉडल बाजार में उतार रही हैं। जर्मनी की कार कंपनी फॉक्सवैगन ने इस फेस्टिव सीजन पर अपनी बेहतरीन कार वेंटो का नया टीएसआई वर्जन बाजार में उतारा है।

नई फॉक्सवैगन वेंटो टीएसआई में कंपनी ने ऑटोमेटिक ट्रान्‍समिशन का इस्तेमाल किया है।

कंपनी ने फॉक्सवैगन वेंटो टीएसआई में� 1.2 लीटर, 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्‍ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है जो कि कार को 105 पीएस पॉवर देने में सक्षम है।

15 'हीरो' जो आपको स्टाइलिश बनाने आ रहे हैं...


कंपनी ने इस कार के इंटीरियर में लैदर सीट कवॅर, लैदर कवर्ड स्‍टी‍यरिंग व्‍हील और साथ ही लैदर कवर्ड गियर नॉब को शामिल किया है।

स्‍टीयरिंग व्‍हील पर ही कंपनी ने माउंटेड कंट्रोल सिस्‍टम का भी इस्तेमाल किया है। कार में रियर सीट पर आर्म रेस्‍ट दिया गया है, जो कि फोल्‍ड होकर सीट में बंद हो जाता है।

कंपनी का दावा है कि फॉक्सवैगन वेंटो टीएसआई एक लीटर फ्यूल में 16.93 किमी तक का सफर करने में सक्षम है।

फॉक्सवैगन वेंटो टीएसआई कीमत 9.99 लाख रुपए तय की गई है।

No comments:

Post a Comment