अगर आप सोचते हैं कि ट्विटर का फायदा सिर्फ कुछ खास लोगों को होता है, तो आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी की जरूरत है।
क्विक कस्टमर सपोर्ट
यदि आपको अपने केबल टेलीविजन या सेलफोन या फिर किसी और वस्तु को इस्तेमाल करने में कोई समस्या आ रही है तो उससे जुड़ी कंपनी का ट्विटर अकाउंट सर्च करें।
बहुत सी बड़ी कंपनियों ने अपना ट्विटर अकाउंट बनाया हुआ है। बजाय कस्टमर केयर सर्विस पर फोन करने के ऑनलाइन शिकायत करना ज्यादा आसान और तुरंत प्रतिक्रिया मिलने का काम करता है।
नौकरी ढूंढ रहे हैं तो भी
अच्छी नौकरी खोज रहे प्रोफेशनल्स की तलाश भी यहां आकर पूरी हो सकती है। ट्विटर पर अपने दोस्तों से यह बताने पर कि आप नौकरी की तलाश में हैं, आपको ढेरों उपयोगी सुझाव मिल सकते हैं।
कई कंपनियां सीधे तौर पर ट्विटर पर जॉब के लिए विज्ञापन डालती हैं। इनके बारे में सर्च करने पर भी आपका काम बन सकता है। अगर आप किसी खास कंपनी में काम करने के इच्छुक हैं तो उसे सर्च कर आप ट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं।
राजनीतिक गलियारे से रहें अपडेट
इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर सरकारी नुमाइंदों की मौजूदगी काफी बढ़ गई है। स्थानीय नेताओं से लेकर बड़े राजनीतिज्ञों तक आप हर किसी के बारे में ट्विटर पर जानकारी पा सकते हैं।
सर्च इंजन के जरिए आप अपने इलाके के मेयर से लेकर लोकसभा के सांसदों तक के बारे में जानकारी ले सकते हैं। लेकिन इस दौरान इन वेबसाइट्स पर नीला चेक मार्क देखना न भूलें। नीले चेक मार्क के जरिए ट्विटर इनकी विश्वसनीयता की जांच करता है कि ये अकाउंट संबंधित व्यक्ति के हैं या नहीं।
पसंदीदा विषयों पर जानकारी
विशेष हैशटेग्स की मदद से आप अपने पसंदीदा शो या विषयों पर हो रही चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं। अगर आप अपनी टाइमलाइन या ट्रेंड्स सेक्शन में बाईं तरफ हैशटैग देखें तो उस पर क्लिक करके दिए गए विषय के बारे में ज्यादा जानकारी पा सकते हैं।
अपने इलाके की खबर
स्थानीय लोगों के बारे में जानकारी लेने के लिए ट्विटर का सहारा लिया जा सकता है। अपने इलाके का नाम डालकर वहां से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के बारे में जाना जा सकता है।

No comments:
Post a Comment