अपना अंतिम रणजी मैच खेल रहे मुंबई के बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने दूसरी पारी में पचासा जमा दिया है।
रोहतक के लाहली स्थित चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए के एक मुकाबले के तीसरे दिन की शुरुआत में ही हरियाणा की दूसरी पारी 241 रनों पर सिमट गई।
इसके बाद मुंबई ने मिले 240 रनों लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टंप्स तक 75 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। उस समय सचिन तेंदुलकर (55 रन, 4 चौका) और धवल कुलकर्णी (6) खेल रहे थे।
मुंबई इस मैच में जीत से 39 रन दूर है और उसके पास चार विकेट शेष हैं। मुंबई का पहला विकेट मात्र एक रन (वसीम जाफर, 1 रन) के स्कोर पर गिर गया था। शुरुआती झटके के बाद कौस्तुभ पवार ने अंजिक्य रहाणे (40) के साथ 86 रनों की साझेदारी हुई। कौस्तुभ पवार (47) के रूप में तीसरा विकेट गिरा।
रहाणे
के आउट होने के बाद तेंदुलकर क्रीज पर उतरे और प्रशंसकों को उनसे इस मैच
में बड़ी पारी खेलने की आस है। उन्होंने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और
अर्धशतक लगाया।
दूसरी पारी में भी लड़खड़ाया हरियाणा
पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी हरियाणा की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।
दूसरी पारी में सन्नी सिंह ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। और राहुल दीवान के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की।
लेकिन इसके बाद उसके बल्लेबाज आउट होते गए और दूसरे दिन स्टंप्स तक हरियाणा ने नौ विकेट खोकर 224 रन बना लिए थे। जहीर खान और विशाल ढाभोलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट झटके।
जोगिंदर के पंजे से सिमटी मुंबई
इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा की घातक गेंदबाजी के सामने मुंबई की पहली पारी 136 रनों पर सिमट गई।
जोगिंदर शर्मा ने 11 ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट झटके। पहली पारी के आधार पर मुंबई ने दो रन की बढ़त मिली।
अजय जडेजा फिर रहे फ्लाप
पहली पारी में 14 रन पर आउट होने वाले अजय जडेजा दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके। वे 21 गेंदों का सामना करने के बावजूद एक रन भी नहीं बना सके।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजय जडेजा ने पहली पारी में 14 रन बनाए थे। जोगेंदर शर्मा भी केवल दो रन पर आउट हो गए।

अर्धशतक लगाया।दूसरी पारी में भी लड़खड़ाया हरियाणा

No comments:
Post a Comment