Wednesday, 23 October 2013

बढ़ती उम्र के साथ बढ़ रहा है मुग्धा का चार्म

फैशन फिल्म से चर्चित और सुपर मॉडल रह चुकीं मुग्धा गोडसे इन द‌िनों वापस अपने फॉर्म में हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद भी अपने ग्रेस और स्टाइल सेन्स को बरकरार रखने वाली मुग्धा ने हाल में अपने स्टाइल सेन्स का बेहतरीन परिचय दिया है।


मुंबई में फैशन डिजाइनर निशिका लूला के वेबसाइट स्क्वायरकी डॉट कॉन की लॉन्चिंग पर पहुंची मुग्धा गोडसे का पहनावा उनके ग्रेस में चार चांद दिया।mugdha godse

मुग्धा ने इस मौके पर ऑफ शोल्डर व्हाइट श‌िमर‌िंग ड्रेस पहनी और अपना मेकअप ग्लॉसी रखा जो उनके ग्लैमरस लुक के ह‌िसाब से परफेक्ट मैच है।

इस मौके पर मुग्धा के अलावा, डिजाइनर नीता लूला, एक्ट्रेस अनीसा भट्ट और कई नामी डिजाइनर मौजूद रहे लेक‌िन इस शाम का चार्म मुग्धा गोडसे ही रहीं।

फेस्टिवल सीजन के दौरान मुग्धा का यह लुक वेस्टर्न वेयर के ह‌िसाब से आपके ल‌िए भी एक बेहतरीन व‌िकल्प हो सकता है।

No comments:

Post a Comment