Tuesday, 22 October 2013

सपने में गड़ा हुआ खजाना दिखे तो क्या होता है?

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के डौंडिया खेड़ा गांव में इन दिनों दबे हुए खजाने की खुदाई चल रही है। इस खुदाई की शुरूआत एक सपने से हुई है। कहा जा रहा है कि संत शोभन सरकार को एक सपना आया जिसमें उन्होंने देखा कि एक राजा उनसे कह रहे हैं कि डौंडिया खेड़ा गांव में धरती के नीचे खजाना दबा पड़ा है। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी खजाना हाथ नहीं लगा है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खजाना दिखने का मतलब यह नहीं कि आपको दबा हुआ खजाना मिल ही जाएगा। इसका अर्थ यह भी होता है कि आपको अचानक धन एवं मान-सम्मान का लाभ मिलने है। इसका अर्थ यह भी हो सकता है कि कोई महत्वपूर्ण रहस्य उजागर होगा जिससे लाभ मिल सकता है।

रावण संहिता और वाराह संहिता के अनुसार धरती के नीचे कहीं धन गड़ा हुआ है तो इसका संकेत यह है कि सपने में सफेद नाग नजर आता है। जिस स्थान पर नाग नजर आए वहां धन होने की संभावना रहती है। सफेद नाग के रूप में पितर अपने वंशज अथवा किसी पवित्र व्यक्ति को दर्शन देते हैं। जो उस खजाने के रक्षक होते हैं।

सपने में कमल का फूल का दिखना अथवा कमल के पत्तों पर भोजन करते हुए खुद को देखना सुखद सपना माना जाता है। ऐसा सपना बड़े भाग्य से आता है। यह आने वाले समय में अचानक धन लाभ का संकेत होता है।

पुराना मंदिर, गहने, शंख एवं कलश का दिखना भी शुभ शगुन माना जाता है। ऐसे सपने आएं तो समझना चाहिए कि कहीं से दबा हुआ या़ छुपा हुआ धन मिलने वाला है।

No comments:

Post a Comment