Tuesday, 22 October 2013

सहेली ने बनाया सहेली का MMS, शादी तबाह

एक युवती ने सहेली को जन्मदिन के बहाने घर पर बुलाया। नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश कर दिया। फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसकी अश्लील क्लिप बना ली।

जब कुछ समय बाद सहेली की शादी हो गई तो एक दिन युवती ने उसे कॉल कर एमएमएस की जानकारी दी और 50 हजार रुपए मांगे। इस पर सहेली ने उसे 50 हजार रुपए और सोने के कुंडल दे दिए।

मां-बाप बने दलाल, बेटियां बेचीं

लेकिन उसके बाद युवती ने उसे ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू कर दिया। रुपए मिलने के बाद युवती ने सहेली के ससुराल वालों को एमएमएस की जानकारी दे दी। लिहाजा उन लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। परेशान पीड़िता ने सोमवार को पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

मामला उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर का है।

एमएमएस और ब्लैकमेलिंग
पीड़िता मुरादनगर थाना अंतर्गत एक कॉलोनी की रहने वाली है। उसके मुताबिक कंप्यूटर कोर्स के दौरान उसकी दोस्ती रेलवे रोड निवासी एक युवती से हुई थी। युवती ने उसको जन्मदिन के बहाने घर पर बुलाया था। जहां दो युवक पहले से मौजूद थे। तीनों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश कर दिया। करीब दो घंटे बाद होश में आने पर युवती घर लौट आई।

27 मई, 2013 को युवती की शादी हो गई। पीड़ित का कहना है कि शादी के बाद आरोपी सहेली ने उसे फोन करके अश्लील क्लिप की जानकारी दी और दो लाख रुपए मांगे। पीड़ित 50 हजार रुपए का इंतजाम कर आरोपियों को देने रेलवे रोड पर पहुंची, जहां आरोपियों ने रुपयों के साथ-साथ उसके सोने के कुंडल भी ले लिए।

आरोप है कि रुपए लेने के बावजूद आरोपियों ने ससुराल वालों को अश्लील क्लिप की जानकारी दे दी। इस पर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया।

आरोप है कि अब आरोपी क्लिप को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर पीड़िता से दो लाख रूपए की मांग कर रहे हैं। परेशान युवती सोमवार को माता-पिता के साथ थाने पहुंची और तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

No comments:

Post a Comment