Wednesday, 23 October 2013

मोदी की हुंकार रैली के लिए जोरशोर से तैयारी

27 अक्टूबर को पटना में होने वाली भाजपा की हुंकार रैली के आयोजन के लिए बड़े जोर-शोर से तैय्यारियां हो रही हैं।

जानकारी के मुताबिक मोदी की इस रैली के लिए जो मंच तैयार किया जा रहा है उसके लिए दिल्ली से विशेष टीम भेजी गई है।

मंच की पूरी ऊंचाई तीस फीट है, जबकि दस फीट पर बैठने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं मंच की लंबाई 80 फीट और चौड़ाई 40 फीट है।

रैली में जुटेगी भारी भीड़

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पटना के आसपास के 38 जिलों के लोग इस रैली में शामिल होंगे। इस भारी भीड़ के लिए पार्किंग के लिए भी खास 16 सेंटर्स बनाए गए हैं। भीड़ को नियंत्रिक करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गांधी मैदान में बनें 150 अस्थायी शौचालय

स्टेज व एलईडी स्क्रीन के बाद पार्टी ने रैली में आने वाले लोगों के नित्यकर्म की भी व्यवस्था कर ली है। गांधी मैदान के भीतरी व बाहरी छोर पर लगभग 150 अस्थायी शौचालय का निर्माण किया गया है।

आयकर मांग रहा हिसाब
आयकर विभाग ने प्रदेश भाजपा से ‘हुंकार रैली’ के दौरान होनेवाले खर्च का ब्योरा मांगा है। विभाग की टीडीएस शाखा द्वारा जारी निर्देश के तहत रैली के आयोजन में होनेवाले खर्च, आय के स्रोत व आयकर की कटौती का विवरण देने के लिए कहा गया है। आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसमें पार्टी द्वारा मंच निर्माण, लाइट एंड साउंड, आवागमन व प्रचार पर होनेवाले खर्चो की भी जानकारी देने के लिए कहा गया है।

No comments:

Post a Comment