Tuesday, 22 October 2013

बिग बॉसःअरमान ने दिखाया और गंदा रूप, ऐली को जड़ा घूंसा!

big boss latest update

 
 
'बिग बॉस' के गंदे इतिहास में अरमान कोहली अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा रहे हैं। शो में गुस्से की हद को पार करते हुए अब तो उन्होंने औरतों पर हाथ भी उठाना शुरू कर दिया है।

पढ़ेः बिग बॉस के घर में इन लव बर्डस ने किया इलू-इलू

उन पर ये इलजाम आज रात के शो में लगाया जाएगा। दरअसल बिग बॉस के दिए लग्जरी बजट टास्क के तहत अरमान को एक बॉक्स में बैठने का निर्देश दिया जाएगा।

इस काम के दौरान अरमान एक बार फिर गुस्से में आ जाएंगे और एक्सीडेंटली उनका पंच ऐली के माथे पर पड़ेगा। जिससे वह चोटिल हो जाएंगी। सभी सदस्य इस बात पर नाराज हो जाएंगे और एली के साथ हुए हादसे के लिए अरमान को दोषी ठहराएंगे।
देखें: ये हैं बिग बॉस 7 के विवादित मेहमान

अरमान इस आरोप को नहीं मानेगा और अपने गुस्से का और भी ज्यादा बुरा रूप दिखाते हुए हर सदस्य से झगड़ा करेगा और गाली देगा। यहां तक कि काम्या से भी गाली-गलौज करेगा। इस पर शो के सभी प्रतियोगी अरमान का बॉयकॉट करने का निर्णय लेंगे।

No comments:

Post a Comment