अलमाटी (कजाखस्तान) में खेली जा रही विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में
भारतीय मुक्केबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला मंगलवार को भी
जारी रखा और तीन मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
इस तरह कुल पांच भारतीय मुक्केबाज अंतिम आठ में पहुंच चुके हैं। चैंपियनशिप में यह पहला मौका है जब पांच भारतीय मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। यह प्रदर्शन तब है जब भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह दूसरे ही दौर में हारकर बाहर हो चुके थे।�
इससे पहले 2011 में अजरबैजान में हुई चैंपियनशिप में चार भारतीय मुक्केबाजों ने अंतिम आठ में प्रवेश किया था।
विकास मलिक (60 किग्रा), सुमित सांगवान (81 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले शिवा थापा (56 किग्रा) और मनोज कुमार (64 किग्रा) पहले ही अंतिम आठ में पहुंच चुके हैं।

No comments:
Post a Comment