रांची में चौथे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के सामने जीत
के लिए 296 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह
धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान जॉर्ज बैली ने 98 और ग्लेन मैक्सवेल ने 92 रनों का योगदान दिया। इन दोनों को विनय कुमार ने आउट कर उन्हें शतक ठोकने से रोका।
भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद समी के तीन विकेट के अलावा विनय कुमार और आर अश्विन ने दो विकेट झटके। जबकि एक सफलता रवींद्र जडेजा को मिली।
समी का तिहरा झटका
इससे पहले सीरीज में पहली बार मौका पाए तेज गेंदबाज मोहम्मद समी ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के दूसरे ही ओवर में ऐरोन फिंच (5) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिला दी। इसके बाद भारत को दूसरी सफलता के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।
समी ने छठे ओवर में फीलिप ह्यूज (11) को विकेट के पीछे कैच आउट कराया। बारिश के कारण पिच पर आई नमी का फायदा उठाते हुए मोहम्मद समी ने तीसरी सफलता भी जल्द हासिल की। उन्होंने शेन वॉटसन (14) को बोल्ड कर चलता किया।
ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट महज 32 रन पर गिर गए थे।
बैली और मैक्सवेल शतक से चूके
बारिश से खेल में बाधा पड़ने के बाद कप्तान जॉर्ज बैली ने ऑस्ट्रेलिया को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की। बैली ने एडम वोग्स (7) के साथ 39 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को आर अश्विन ने वोग्स को पगबाधा कर तोड़ा।
इसके बाद बैली ने आक्रामक ग्लेन मैक्सवेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया।
हालांकि सीरीज में बेजोड़ प्रदर्शन कर रहे बैली इस बार भी शतक से चूक गए। उन्हें 98 रन के निजी स्कोर पर विनय कुमार ने कैच आउट कराया। बैली को आउट करने के बाद विनय ने मैक्सवेल को भी 92 रनों के निजी स्कोर पर पगबाधा करा दिया।
�
बैली ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। जबकि मैक्सवेल ने छह चौके और पांच छक्के जमाए। बर्थडे ब्वॉय ब्रैड हैडिन तीन रन बनाने के बाद रवींद्र जडेजा के शिकार बने।
जयदेव और समी को मिला मौका
तेज गेंदबाज जयदेव उनदकट और मोहम्मद समी को आखिरकार टीम इंडिया के एकादश में मौका मिल गया है। इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को आज के मैच से बाहर कर दिया गया है।
सात मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से 1-2 से पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पुणे और मोहाली हुए मुकाबले जीते थे जबकि भारत ने जयपुर मैच में जीत हासिल की थी।
ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे में खेले गए एकमात्र ट्वंटी-20 मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की थी।

No comments:
Post a Comment