बिहार के सारण जिला मुख्यालय छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित होटल
में शिक्षक के 16 वर्षीय एक बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने
आया हैं।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मढौरा थाना के बहुआरा पट्टा गांव स्थित राजगांव उत्क्रमित मध्य विद्यालय का शिक्षक ललतेश्वर राम बालिका को लेकर भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में यह कहकर ले गया कि वह पत्नी के साथ यहां आया है।
शिक्षक होटल के एक कमरे में बच्ची के साथ ठहरा और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के बयान पर कल देर रात भगवान बाजार थाना में शिक्षक ललतेश्वर राम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस फरार शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

No comments:
Post a Comment