Thursday, 17 October 2013

कोहली के नाम सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने जहां वनडे में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है वहीं विराट कोहली ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 141) और विराट कोहली (नाबाद 100) ने आज शानदार शतकीय पारी खेली। इन दो शतकों और शिखर धवन (95) के शानदार प्रयास के दम पर भारत ने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत अपने नाम कर ली है।

लेकिन इस जीत में जहां धवन महज पांच रनों से अपने शतक से चूक गए। वहीं धवन की जगह क्रीज पर आए विराट कोहली ने भी आतिशी बल्‍लेबाजी का नजारा पेश किया।

विराट कोहली ने पहले महज 27 गेंदों में पचासा ठोका और इसके बाद उन्होंने 52 गेदों में शतक जड़ने का कारनामा कर दिखाया। यह वनडे में किसी भारतीय का सबसे तेज शतक है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सातवां सबसे तेज शतक।

साथ ही कोहली के 27 गेंदों में लगाए अर्धशतक किसी भारतीय बल्‍लेबाज की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। कपिल देव ने महज 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

कोहली के वनडे करियर का यह 16वां शतक है। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में महज 52 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के लगाए। �

भारत ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के दिए 360 रनों के लक्ष्य को 39 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

No comments:

Post a Comment