Thursday, 17 October 2013

किन क्षेत्रों में कैरियर बनाएं मूलाक तीन वाले व्यक्ति

आपका जन्म किसी भी महीने की तीन, बारह, इक्कीस या तीस तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक तीन होगा। अंक ज्योतिष में बताया गया है कि जिनका मूलांक तीन होता है वह कलात्मक विषयों में रूचि रखते हैं। इस मूलांक के व्यक्ति व्यापार एवं वाणी से संबंधित कार्यों में सफल होते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के व्यक्ति अपनी कला और गुणों को सामने लाने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर यह आशावादी होते हैं लेकिन जब कोई इनके मन को ठेस पहुंचाता है तब यह उग्र हो जाते हैं। सामान्य रूप से यह दूसरों के साथ मित्रता पूर्वक व्यवहार करते हैं। इसका इन्हें कैरियर में काफी लाभ मिलता है।

इनमें लेखन, चित्रकला, कथा-कहानियों के प्रति स्वभाविक रुचि होती है। कैरियर के तौर पर इनके लिए इन क्षेत्रों में सफलता की अच्छी संभावना रहती है। आभूषण निर्माण एवं सौन्दर्य जगत में भी इन्हें कामयाबी मिलती है। जिन लोगों का मूलांक तीन होता है वह गायन, संगीत, अभिनय एवं सलाहकार का काम भी बखूबी कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment