यह बॉलीवुड की पुरानी कहानी है,लेकिन इसका मजा हमेशा नया रहता है। दो
सुंदरियां यहां कभी एक-दूसरे की दोस्त नहीं रह पातीं। खासकर तब जब वे एक
फिल्म में कामकर रही हों।
ताजा मामला है ‘कृष-3’की हीरोइनों, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत का। निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन मुश्किल में हैं कि आखिर कैसे दोनों को फिल्मके प्रमोशन के लिए एक मंच पर लाएं।
उल्लेखनीय है कि फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के मौके पर प्रियंका एक फिल्म की शूटिंग के लिए लास एंजिल्स चली गई थीं। ऐसे में कंगना अकेली मौजूद थीं। तब तो चल गया,लेकिन अब क्या होगा...?
सूत्रों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा कंगना के साथ एक मंच पर दिखना नहीं चाहती हैं। वह खुद कोकंगना से बड़ी स्टार मानती हैं। जबकि कंगना भी खुद को ‘विचारवान’ अभिनेत्री बताते हुए ऐसी हीरोइनों की खुल कर आलोचना करती हैं जो सिर्फ पैसे और ग्लैमर के लिए तथा कथित स्टार ऐक्टरों के साथ काम करनेको हमेशा राजी रहती हैं।
ऐसीफिल्में करती हैं,जिनमें हीरोइन के लिए सिवा हीरो को रिझाने के कुछ नहीं होता। प्रियंका की गितनी फिल्मी पंडित ऐसी ही हीरोइनों में करते हैं।
सूत्रों की मानें तो कंगना की बातें प्रियंका को तकलीफ देती हैं और यही कारण है कि वह इस हीरोइन के साथ एकमंच पर नहीं दिखना चाहतीं। फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों हीरोइनें मीडिया से भी अलग-अलगसमय और तारीख में मिल रही हैं।
सूत्रोंके अनुसार रोशन पिता-पुत्र दोनों हीरोइनों को समझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उन्हें नाकामी ही हाथलगी है। वैसे प्रियंका और कंगना इस बात पर राजी हैं कि वे फिल्म के प्रमोशन में पूरा सहयोग करेंगी।
वे टीवी के विभिन्न शो भी जाएंगी, लेकिन अलग-अलग। बताया जा रहा है कि राकेश रोशन सलमान खान के ‘बिग बॉस’ में दोनों को साथ ले जाना चाह रहे थे। अब पहले कंगना इस शो में जाएंगी और प्रियंका बाद में।
वैसे आपसी प्रतिद्वंद्विता का मामले में दोनों ने चुप्पी साध रखी है। वहीं राकेश रोशन का कहना है कि सब कुछ ठीक हैऔर हमारी टीम जल्दी ही पूरे जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में लगनेवाली है।

No comments:
Post a Comment