ग्रीस से आईं एली अवराम की पहली फिल्म 'मिक्की वायरस' रिलीज होने को तैयार
है और इसके पहले ही वह बिग बॉस के चलते घर-घर में जाना पहचाना नाम बन गई
हैं। एली से उनके जीवन, पहली फिल्म और बिग बॉस को लेकर बातचीत की रवि बुले
ने...
भारत में आने और बॉलीवुड में कैरियर बनाने के पीछे क्या कारण थे?
मुझे जब से समझ आई मैंने भारत को बहुत प्यार किया। यहां के रंग, संस्कृति, संगीत और भोजन मुझे हमेशा से पसंद थे। बॉलीवुड का सपना मैं बचपन से देखती थी। मैंने हमेशा अपने आप को भारत से जुड़ा पाया। मेरे दोस्त और परिवार के लोग हमेशा हमेशा मजाक में कहते थे कि पिछले जन्म में मैं जरूर भारतीय रही हूंगी। जब मैं भारत आई तो मुझे सचमुच ऐसा लगा जैसे अपने घर में हूं!
क्या आप हमेशा ऐक्टर बनना चाहती थीं?
बिल्कुल। मेरी मां स्वीडिश ऐक्टर हैं। मेरे पिता ग्रीक हैं। मेरी आंटी फिल्मों से जुड़ी रही हैं। ऐक्टिंग को मैंने बचपन से करीब देखा है। मां से बहुत सीखा है। मैंने हमेशा ऐक्टिंग को प्यार किया और जिंदगी में यही एक काम करना चाहा।
आपको मिकी वायरस कैसे मिली?
मुझे मुंबई में आए तीन महीने हुए थे और पहला ऑडिशन बहुत खराब गया था। इसके अगले ही दिन मुझे चार पेज की स्क्रिप्ट दी गई, जो इस फिल्म के लिए थी। मैं इतने तनाव में थी कि रात भर सो नहीं सकी। लेकिन अगले दिन मुझे राहत मिली कि मुझे २०० लड़कियों में से इस फिल्म के लिए चुन लिया गया। मैं खुश हुई कि मुंबई आने के तीन महीने के भीतर काम मिल गया। हां, इसमें एक बड़े फोटोग्राफर का बड़ा योगदान था।
कैटरीना कैफ को छोड़ किसी विदेशी लड़की को बॉलीवुड में बड़ी सफलता नहीं मिली है। क्या कहेंगी?
सफलता को मापने का कोई एक पैमाना नहीं हो सकता। मैंने अभी तक जो हासिल किया है, मिक्की वायरस जैसी फिल्म और बिग बॉस जैसा शो, मैं इसे ही सफलता मान रही हूं। मैं ईश्वर को धन्यवाद देती हूं कि उसने मुझे यहां तक पहुंचाया। यहां से मैं कितनी आगे जाऊंगी, केवल ईश्वर जानता है।
मिकी वायरस में आपका किरदार क्या है?
मैं वह लड़की हूं, जिससे हीरो मिकी (मनीष पॉल) को प्यार हो जाता है। वह दिल्ली का झल्ला है और मैं अच्छे घर की खुशमिजाज लड़की हूं। इसमें मेरा नाम कामायनी है, लेकिन मिकी मुझे कुंग-फू चमेली कह कर बुलाता है। मुझे इस फिल्म में सबसे अच्छी बात तो यह लगी कि यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है जो हैकिंग को लेकर बनी। यह कॉमिक थ्रिलर है।
बॉलीवुड की कौन-कौन सी फिल्में आपने देखी हैं और कौन सी आपको पसंद हैं?
मैंने ढेर सारी फिल्में देखी हैं। इतनी कि उनका नाम लूंगी तो यह सारी जगह भर जाएगी। मेरी पसंदीदा फिल्में हैं देवदास, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, मुन्नाभाई एमबीबीएस और उमराव जान।
क्या बिग बॉस के बाद दर्शक आपको सीरियलों या अन्य शो में देखेंगे?
नहीं। बिग बॉस मेरे लिए खास है। रियलिटी शोज के मैं खिलाफ हूं, लेकिन इसमें आने के कई कारण थे। जिनमें सलमान खान भी शामिल है
मिकी वायरस के बाद क्या आपने कोई फिल्म साइन की है?
- मैंने अभी तक कोई और फिल्म नहीं साइन की है। अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हूं। वह बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद ही मुझे मिलेगी।

No comments:
Post a Comment