Wednesday, 23 October 2013

सलमान ने किसे गिफ्ट किया डेढ़ करोड़ का कंगन?

सलमान खान ने दरियादिली दिखाते हुए अपने किसी खास को काफी महंगा उपहार दिया है। उपहार पाकर वो लड़की भी काफी खुश है।


वैसे ये लड़की उनकी प्यारी बहन अर्पिता है जिसे ईदी के तोहफे के तौर पर सल्लू भाई ने बेशकीमती डायमंड ब्रासलेट गिफ्ट किया है।


इस ब्रासलेट की कीमत 1.5 करोड़ बताई जा रही है। वैसे सब जानते हैं कि सलमान अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं।


फिर अर्पिता तो उनकी बहुत ही प्यारी बहन हैं। जो उनके दिल के काफी करीब हैं। सलमान से गिफ्ट पाकर अर्पिता भी बहुत खुश हैं।

No comments:

Post a Comment