Friday, 8 November 2013

ईडन में टीम इंडिया की बड़ी जीत

कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन ही चायकाल के बाद भारत ने वेस्ट इंडीज को एक पारी और 51 रनों से हरा दिया है। इससे पूर्व भारत की पहली पारी लंच से पहले 453 रन पर सिमट गई।

चायकाल से लौटने के बाद भारत ने कैरेबियाई टीम को दूसरी पारी में महज 168 रनों पर समेट दिया। शिवनारायन चंद्रपाल (31) नाबाद रहे।

पहली पारी में चार विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी दूसरी पारी में अब तक पांच विकेट झटके। दो मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। अपने पदार्पण टेस्‍ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शमी दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले नरेंद्र हिरवाणी ने अपने पहले ही मैच में 16 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। � �

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आतिशी बल्‍लेबाजी कर रहे क्रिस गेल (33) को कैच आउट कराया। भुवी ने गेल को दोनों पारियों में आउट किया है।

गेल के सस्ते में आउट हो जाने के बाद कीरोन पॉवेल (36) ने डेरेन ब्रॉवो के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। लेकिन इस जोड़ी को अश्विन चायकाल से पहले तोड़ दिया।

पहली पारी में 65 रन बनाने वाले मार्लन सैमुअल्स (4) दूसरी पारी में कमाल नहीं दिखा पाए और वह मोहम्मद शमी की गेंद पर पगबाधा हो गए।

भारत को मिली 219 की बढ़त
इससे पहले रोहित शर्मा और आर अश्विन के शतकों के दम पर भारत ने वेस्ट इंडीज के 234 रनों के जवाब में 453 रन बनाए जिससे मेजबान टीम को 219 रनों की बढ़त मिली।

आज आउट होने वाले पहले बल्‍लेबाज रहे रोहित शर्मा। रोहित 177 रन बनाने के बाद आउट हुए। आउट होने से पहले रोहित ने आर अश्विन के साथ रिकॉर्ड 280 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्‍लेबाजों ने 261 रनों की साझेदारी का आंकड़ा छूते ही एक रिकॉर्ड बना दिया था। सातवें विकेट के लिए यह भारत की सबसे लंबी साझेदारी है।

रोहित ने अपनी पारी में 23 चौके और एक छक्का लगाया जबकि अश्विन ने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके लगाए। भारत ने अपने अंतिम चार विकेट 17 रन के अंदर गिर गए।

शिलिंगफोर्ड के 6 विकेट

रोहित के बाद आर अश्विन (124) भी पवेलियन लौट गए। अश्‍विन ने आज टेस्ट करियर में अपना दूसरा शतक लगाया। वह शेन शिलिंगफोर्ड के शिकार बने। इसके साथ ही शिलिंगफोर्ड ने इस पारी में अपने पांच विकेट हासिल कर लिए।

फिरकी गेंदबाज शिलिंगफोर्ड ने भुवनेश्वर कुमार (12) को स्लिप में क्रिस गेल के हाथों कैच आउट कराने के साथ ही अपनी छठी भी सफलता हासिल की।

भारत का अंतिम विकेट मोहम्मद शमी (1) के रूप में गिरा। वीरासैमी परमौल ने दो विकेट झटके।

इससे पहले वेस्ट इंडीज के ख‌िलाफ जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 354 रन बनाए थे और उसकी उस समय बढ़त 120 रनों की थी।

No comments:

Post a Comment