Monday, 14 October 2013

7 साल तक लूटी आबरू, MMS मंगेतर को भेजा

एक व्यवसायी ने एक महिला कर्मचारी को सात साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया। जब युवती की शादी होने वाली थी तो उसने युवती का अश्लील एमएमएस उसके मां-बाप और मंगेतर को भेज दिया।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने 39 वर्षीय आरोपी व्यवसायी नितिन नंदा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अश्लील एमएमएस भी जब्त कर लिया है।

घटना मुंबई के कांदिवली इलाके ‌की है।

टीओआई
के अनुसार, सीमा (परिवर्तित नाम) ने बताया कि इस प्रताड़ना की शुरुआत 2006 में हुई। तब उसकी उम्र 17 साल थी।

ब्लैकमेल
शिकायत के अनुसार, 2006 में नंदा ने वसाई इलाके की फैक्‍ट्री में सीमा से पहली बार रेप किया और उसका एमएमएस बना लिया। फिर वह सीमा को ब्लैकमेल करने लगा।

उसने कहा था कि अगर वह उससे सेक्स नहीं करती है तो एमएमएस को इंटरनेट पर डाल देगा।

नंदा की करतूतों से तंग आकर सीमा ने 2011 में नौकरी छोड़ दी। इसके बावजूद वह सीमा को नालासोपारा के खाली फ्लैट में बुलाता रहा। हाल ही में जब सीमा ने नंदा को बताया कि उसकी शादी होने वाली है तो उसने वह एमएमएस उसके मां-बाप और मंगेतर को भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि नंदा शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। उसके पास से सीमा कई अश्लील एमएमएस मिले हैं।

No comments:

Post a Comment