दुराचार के आरोपी आसाराम को अहमदाबाद में पूछताछ के लिए विशेष सेल को दिए
जाने का शाहजहांपुर की बिटिया के पिता ने स्वागत किया है। पीड़िता के पिता
का मानना है कि अब आसाराम के पापों का घड़ा भर चुका है।
उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों ने उसे विशेष सेल को सौंप कर सराहनीय काम किया है। अब वह एक-एक कर अपने गुनाह जरूर कबूलेगा।
बिटिया के पिता ने कहा कि जब रावण का अंत हो गया तो आसाराम और उसके परिवार का भी अंत जरूर होगा।
पढ़ें: पोटेंसी टेस्ट के लिए आसाराम की ना-नुकुर
अहमदाबाद कोर्ट द्वारा चार दिन की रिमांड पर दिए जाने पर भी बिटिया के पिता ने खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि आसाराम का शातिर बेटा नारायण साईं भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। वह चाहें कहीं भी भाग जाए, पुलिस उसके जरूर ढूंढ़ निकालेगी।
नारायण साईं की गिरफ्तारी के बाद उसके पापी साम्राज्य का अंत हो जाएगा। उसकी पत्नी तथा बेटी भी सभी राज उगल देंगी। बिटिया के पिता ने कहा कि देर से ही सही, लेकिन अब ऊंट पहाड़ के नीचे आया है।

No comments:
Post a Comment